(India)
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान एसओजी की कई टीमें जांच में जुटी है । एसओजी की ओर से रिमांड पर लिए गए 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों से पूछताछ में कई खुलासे सामने आए है । एसओजी ने परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में चिन्हित किए गए अभ्यर्थियों से कई हस्ताक्षरों नमूने लिए और लेख भी लिखवाए । इनकी जांच एफएसएल से करवाई गई है । माना जा रहा है कि परीक्षा में लिखावट का मिलान नहीं होने पर संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी सख्ती से पूछताछ की जाएगी । एसओजी को मिली सूचनाओं के आधार पर एसओजी अधिकारियों ने कई और अभ्यर्थियों की सूची तैयार की है । जिन्हे पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जाएगा ।वहीं एसओजी की ओर से गिरफ्तार किए गए 6 महिला ट्रेनी एसआई समेत सभी 14 ट्रेनी एसआई को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।