(India)
जयपुर में बढ़ते अतिक्रमणों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रसंज्ञान लिया है | शहर में बढ़ते अतिक्रमणों पर प्रसंज्ञान लेते हुए जस्टिस समीर जैन की कोर्ट ने मंगलवार सुबह प्रदेश के यूडीएच सचिव,जेडीए आयुक्त और नगर निगम जयपुर ग्रेटर ,हेरिटेज आयुक्तों के साथ ही जयपुर पुलिस कमिश्नर को तलब किया..कोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता भुवनेश शर्मा को आदेश की पालना सुनिश्चित करने को कहा साथ ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा को मामले में न्याय मित्र की नियुक्ति के लिए कोर्ट को जानकारी देने को कहा हाईकोर्ट के आदेश की पालना में जेडीए आयुक्त, नगर निगम, जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज आयुक्त के साथ ही जयपुर पुलिस कमिश्नर वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा भी कोर्ट में रखने को कहा गया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।