राज्य के 50 हजार से अधिक कृषकों को मिलेगी सोलर पम्प पर सब्सिडी मिलेगी
(India) पीएम कुसुम सौर पम्प संयंत्र स्वीकृति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में किया गया। सीएम भजनलाल ने स्वीकृति पत्र जारी किए। जिससे राज्य के 50 हजार से अधिक कृषकों को मिलेगी सोलर पम्प पर सब्सिडी मिलेगी। समारोह में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शहर सांसद रामचरण बोहरा मौजूद रहे। सीएम भजनलाल ने किसानों से संवाद कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी ये सरकार राजस्थान के किसान को संबल देने का काम करेगी। चुनाव में पार्टी आयेगी वादे किये जायेंगे, लेकिन काम ये नही करेंगे। 3 महीने में हमने सबसे ज्यादा काम किसान के लिए किये है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।