पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज रिव्यू बैठक ली
(India) पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज रिव्यू बैठक ली। उन्होंने एसओजी के अधिकारियों से सीएमआर में चर्चा की औऱ अब तक SIT द्धारा कार्रवाई, अनुसंधान, गिरफ्तारियों को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में डीजी यूआर साहू, ADG-SOG वीके सिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बैठक के बाद कहा एसओजी लगातार कार्रवाई कर 2021 सब इंस्पेक्टर भर्ती एग्जाम में हुए पेपर लीक के आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। हरियाणा गैंग से पेपर लीक के तार जुड़े होने की संभावना है। लगातार कार्रवाई को लेकर मैसेज अच्छा गया है। सरकार को ऐसा फीडबैक मिला है। सीएम ने एसओजी टीम को बधाई दी। सीएम ने हम सबका हौसला बढ़ाया। एसओजी को जो भी संसाधन चाहिए, वो मुहैया कराए जाएंगे। सीएम ने ऐसा भरोसा दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक-एक मेंबर से बात की। पेपर लीक को लेकर जो भी लंबित मामले हैं, उनका खुलासा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।