(India)
खाटू श्याम बाबा के 121 निशान लेकर लक्ष्मणगढ़ के श्याम सहारा परिवार के पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ | लक्ष्मणगढ़ के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में रात्रि भव्य जागरण के पश्चात आज सुबह पैदल यात्रियों का जत्था रवाना हुआ.. हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा हमारा के जयकारों के साथ रवाना हुए पदयात्रियों के जत्थे से लक्ष्मणगढ़ नगर श्याम मय हो गया | वही पदयात्रियों के जत्थे में बडी संख्या में श्याम भक्त और महिलाएं शामिल रही | खाटू श्याम जी के लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही छोटी काशी के श्याम मंदिरों से निकलने वाली पदयात्राओं की रवानगी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज श्री श्याम सत्संग मंडल समिति की ओर से 58 वीं पदयात्रा चौगान स्टेडियम सत्संग भवन से खाटू श्याम जी के लिए रवाना हुईं। समिति के मंत्री बनवारी गोयल ने बताया कि 400 श्रद्धालुओं का जत्था आज बाबा श्याम की पूजा अर्चना कर खाटू धाम के लिए रवाना हुआ भक्त नाचते गाते बाबा श्याम का निशान हाथों में लेकर खाटू धाम पहुंचेंगा और दशमी के दिन बाबा श्याम की पूजा अर्चना कर भक्त निशान चढ़ाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।