(India)
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तखतगढ़ कस्बे के मुख्य तालाब का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत और उपाध्यक्ष मनोज नामा ने बताया 7 करोड़ 75 लाख की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। जिनका पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया है। इस मौके पर नगर वासियों ने तालाब के निकासी के बारे में भी लिखित में अवगत कराया है, क्योंकि इस बार बिपरजॉय में नगर पूरी तरह से जलमग्न हो चुका था, लाखों रुपए का व्यापारियों का नुकसान हुआ था। इस मौके पर नगर पालिका स्टाफ, नगर वासी और पार्षद भी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।