राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने आमजन द्वारा फीडबैक और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया
(India) राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के पुलिस थानों में संचालित स्वागत कक्षों की मॉनिटरिंग के लिए नवाचार किया है | पुलिस मुख्यालय ने आमजन द्वारा फीडबैक और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं | पुलिस थानों में आने वाले परिवादी स्वागत कक्षों से संबंधित फीडबैक, सुझाव या शिकायत को अब हेल्पलाइन पर कॉल करके दर्ज करा सकेंगे | इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज फीडबैक, सुझाव या शिकायतों की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय स्थित अभय कमांड सेंटर पर कम्युनिटी पुलिसिंग शाखा की ओर से की जाएगी | इनकी नियमित समीक्षा कर स्वागत कक्ष संबंधी प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा।
दर्ज फीडबैक | आमजन हेल्पलाइन नंबर 87648-73137 पर फीडबैक व शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जयपुर: अब कोई भी अपराध या घटना हो तो आपको डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इस नंबर पर कॉल करने की जरूरत है | राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने एक खास योजना शुरू की है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।