सपा ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह को टिकट दिया
(Aligarh, Aligarh) सपा ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह को टिकट दे दी है | कांग्रेस में तरजीह न मिलने को लेकर हुई नाराजगी के चलते उन्होंने 2020 में कांग्रेस छोड़ सपा का दामन थाम लिया था | तभी से वे सपा में सक्रिय हैं और लगातार अपनी टिकट को लेकर प्रयासरत थे | सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ सीट पर जाट नेता पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है | पूर्व सांसद को टिकट घोषित होने के बाद उन्हें शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गईं और उनके आवास पर पहुंचकर लोग बधाई देने लगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।