डॉ प्रणु शुक्ला को मिला वुमन अचीवर्स अवॉर्ड
(Amber, Jaipur) जयपुर की डॉ प्रणु शुक्ला को साहित्य एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस का वुमन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्रांगण में आयोजित आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस वुमन अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं विशेष अतिथि पूर्व प्रदेश भाजपा सतीश पुनिया थे । उल्लेखनीय है कि अपने हुनर और हौसले के दम पर समाज मे अपनी अलग पहचान बनाने वाली शहर की कामयाब और प्रेरणादायी महिलाओं का आर्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस वुमन अचीवर्स अवॉर्ड द्वारा सम्मान किया गया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।