(India)
आगामी लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद झुंझुनूं जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है | जिले के हरियाणा बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है | अवांछित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए बॉर्डर पर 6 नाके बनाए गए है | वहीं हरियाणा बॉर्डर के नाकों पर भी सघन चैकिंग कर हर वाहन पर नजर रखी जा रही है | हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस और प्रशासन का विशेष फोकस है | जहां पर निगरानी को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। झुंझुनूं में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है | झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र मे पहले चरण में 19 अप्रेल को मतदान होगा | जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में सेक्टर ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया गया | प्रशिक्षण में झुंझुनूं एसडीएम सुमन सोनल ने सेक्टर ऑफिसर्स को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वीवीपेट और ईवीएम मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।