राजस्थान कॉलेज में सोमवार से दो दिवसीय इंटर-कॉलेज फेस्ट मृदंग-2024 का शुभारंभ हुआ
(India) राजस्थान कॉलेज में सोमवार से दो दिवसीय इंटर-कॉलेज फेस्ट मृदंग-2024 का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने शिरकत की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संगीत विभाग के छात्रों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। दो दिवसीय इंटर-कॉलेज फेस्ट मृदंग-2024 में स्टूडेंट्स 25 एक्टिविटी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है । कार्यक्रम में विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार राम मारवाड़ी ने भी प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रोफेसर अल्पना कटेजा ने इंटर-कॉलेज फेस्ट मृदंग-2024 में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।