राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी
(India) राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के 12 संसदीय क्षेत्रों में 19 अप्रैल मतदान होगा। मतगणना चार जून को जिला मुख्यालयों पर होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। दूसरे दिन 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 30 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों की 115 विधानसभा क्षेत्रों के दो करोड़ 52 लाख 58 हजार 415 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।