जोधपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी करण सिंह उचियाडा का पोकरण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
(India) जोधपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी करण सिंह उचियाडा का पोकरण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लोकसभा का टिकट मिलने के बाद पहली बात पोकरण पहुंचने पर पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष नारायण रंगा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय व्यास, पूर्व जिला प्रमुख नैनदान रतनू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद है। पोकरण व्यास बगीची में आम सभा का आयोजन किया गया। सभा मे पहुचने से पहले माँ ज्वाजला माता के दर्शन कर देश मे अमन चैन की कामना की। सभा मे सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह उचियाडा को वोट देकर विजय बनाने का संकल्प लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।