जयपुर पुष्य नक्षत्र के उपलक्ष्य में गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पंचामृत से अभिषेक हुआ
(Jaipur, Jaipur) जयपुर पुष्य नक्षत्र के उपलक्ष्य में गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पंचामृत से अभिषेक हुआ। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, के महंत पं. कैलाश शर्मा के सान्निध्य में गणेशजी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 5 किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद से तैयार पंचामृत से गजानंद का अभिषेक किया। इसके अलावा केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र, गुलाब इत्र से भी अभिषेक किया गया। फूल बंगला झांकी सजाकर मोदकों का भोग लगाया इस मौके पर भक्तों को प्रसाद में हल्दी की गांठ और रक्षा सूत्र भक्तों में वितरित किये आज शाम को गणेश मंदिर में फागोत्सव मनाया जाएगा। भक्त भगवान गणेश के संग गुलाल और फूलों से होली खेलेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।