सीएम भजनलाल शर्मा गाड़ी से उतरकर रेहड़ी वाले से केले और अंगूर खरीदे और यूपीआई से 180 रूपए का डिजीटल भुगतान किया
(India) सीएम भजनलाल शर्मा अपनी सादगी के लिए अलग ही पहचान बनाए हुए है...वे कहीं भी जाते है तो थड़ी पर बैठकर चाय पीने और रेहड़ी से सामान खरीदकर खाने की तस्वीरें काफी सामने आती है | इस बार नई और ताजा तस्वीर सामने आई है झुंझुनूं से | जहां झुंझुनूं में कलस्टर बैठक और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम हवाई पट्टी के लिए जा रहे थे तो उन्होंने अचानक रेलवे स्टेशन के पास एक फलों की रेहड़ी देखकर अपने काफिले को रूकवा लिया | उन्होंने खुद गाड़ी से उतरकर रेहड़ी वाले से केले और अंगूर खरीदे और यूपीआई से 180 रूपए का डिजीटल भुगतान किया | इसके बाद इसी रेहड़ी के पास गन्ने का ज्यूस निकाला जा रहा था | इसके बाद सीएम वहां पहुंचे और अपने साथ-साथ सीपी जोशी और विजया राहटकर के अलावा अपने सभी स्टाफ को गन्ने के ज्यूस पिलाया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।