मानव अंग प्रत्यारोपण के फर्जी NOC मामले में SMS अस्पताल के सहायक उप अभियंता गौरव सिंह निलंबित
(India) राज्य सरकार ने मानव अंग प्रत्यारोपण की फर्जी एनओसी जारी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएमएस अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार को एक आदेश जारी किया गया।इससे पूर्व सोमवार को ही इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को रिश्वत लेकर अंग प्रत्यारोपण की फर्जी एनओसी देने के प्रकरण में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उच्च स्तरीय कमेटी से प्रकरण की जांच करवाने और 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु भी निर्देशित किया । सिंह ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है । और मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 के तहत इएचसीसी अस्पताल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से स्थगित करने की कार्रवाई भी की । शुभ्रा सिंह ने कहा कि इस प्रकरण की जांच हेतु एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।