(India)
लोकसभा चुनाव को लेकर अब राजस्थान में केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर आएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर पहली सभा कोटपूतली में होगी। इस सभा के जरिए भाजपा जयपुर के आस-पास की सभी लोकसभा सीटों को साधने की कवायद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए कोटपूतली जाएंगे। वे कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल भी मौजूद रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।