राजस्थान में कांग्रेस 6 अप्रैल को जयपुर में बड़ी जनसभा करेगी
(India) कांग्रेस की 6 अप्रैल को जयपुर में बड़ी जनसभा होगी, जनसभा में कांग्रेस लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र जारी करेगी | सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज शामिल होंगे, सभा में कांग्रेस जनता के सामने अपना आगामी विजन रखकर घोषणा पत्र जारी करेगी,सभा के लिए नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया जा रहा है, करीब 5 लाख की भीड़ का इसमें में लक्ष्य तय किया गया है, जयपुर समेत दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, टोंक सहित अन्य जिलों के नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।