(India)
लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा | लेकिन उससे पहले ही पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है | इसके तहत आज डीडवाना जिला मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. जिसमें पुलिस लाइन में कार्यरत पुलिसकर्मियों ने वोट डाले | डीडवाना जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने बताया कि आम चुनाव से पूर्व सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करवाया जाता है | इसी प्रक्रिया के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में फेसिलेशन सेंटर बनाया जाकर 368 पुलिसकर्मियों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए | जिसमें नागौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ विधानसभा क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों ने मतदाता के रूप में अपना मतदान किया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।