लोकसभा चुनाव के रण में जोरों पर प्रचार पीएम मोदी ने आज चुरू में भरी हुंकार
(India) लोकसभा चुनाव के रण में जोरों पर प्रचार पीएम मोदी ने आज चुरू में भरी हुंकार
मोदी ने कहा अभी तक जो कुछ हुआ है वह तो ट्रेलर है | अभी बहुत सपना पूरा करना है | कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा,हमारी नियत साफ है हम देश को आगे लेकर जाएंगे | आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही,मोदी की गारंटी पूरी होती है और रफ्तार से होती है |इसका उदाहरण राजस्थान है, मैंने माता बहनों से वादा किया था |उज्ज्वल का सिलेंडर सस्ता मिलेगा, वह करके दिखाया |
शेखावाटी को जल्द पानी मिलेगा, इसका काम हो गया है | भाजपा जो कहती है वह करती है |हम घोषणा पत्र नहीं, संकल्प पत्र लेकर लाते है |मोदी जो वादे करता है उसे पूरा करने के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा देते है |जम्मू कश्मीर में जो जवान शहीद हुए हैं उनमें राजस्थान के बेटे भी थे | आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद अब वहां का जवान किसी खतरे में नहीं | तीन तलाक का कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है | आज यह तलाक कानून मुस्लिम महिलाओं और परिवारों की रक्षा कर रहा है |आज मैं वीरों की भूमि पर आया हूं.मैंने पहले इसी धरती पर कहा था कि सौगंध इस मिट्टी कि मैं देश नहीं मिटने दूंगा मैं देश नहीं झुकने दूंगा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।