(India)
लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के दौरे तेज हो चले है | इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की विशाल जनसभा का आयोजन होगा | जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगे | पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सभा की तैयारियों पर मंथन किया | वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है जिसे न्याय पत्र नाम दिया गया है | साथ ही डोटासरा ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी निशाना साधा |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।