(India)
लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस सभा में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र 'न्याय पत्र' को जनता के बीच लॉन्च किया गया । इस सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही । कांग्रेस पार्टी जयपुर की इस सभा के जरिए जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण के साथ ही सीकर ,दौसा, अलवर और अजमेर की सीट को साधने का प्रयास करेगी। इन 6 सीटों के प्रत्याशी भी कांग्रेस की इस सभा में मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।