(India)
राजस्थान में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नाम वापसी का अंतिम दिन है...दूसरे चरण के लिए आज 3 बजे तक नाम वापसी हो सकती है | इसके बाद प्रदेश 25 लोकसभा सीटों पर ये तस्वीरे साफ होगी कि 25 लोकसभा सीटों पर कितने प्रत्याशी मैदान में है और किस लोकसभा सीट पर बागियों या अन्य दलों की वजह से कांग्रेस और भाजपा का गणित बिगड़ा हुआ है | दरअसल पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन 12 लोकसभा सीटों पर नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद कुल 114 प्रत्याशी मैदान में है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 15 प्रत्याशी और सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.. जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने समय समाप्ति तक कुल 216 प्रत्याशियों ने 304 नामांकन दाखिल किए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।