(India)
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधा है | डोटासरा ने कहा कि आज की तारीख में मोदी की गारंटी है तो वह झूठ है जुमला है | 2013 में मोदी ने ईआरसीपी का वादा किया था, लेकिन उस पर कोई काम नहीं किया | गजेंद्र सिंह और सीएम खुद के पैसे से हॉर्डिंग लगवाकर लोगों से जिंदाबाद के नारे लगवा रहे हैं | जनता इन पर हंस रही है | डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।