नागरिकता संशोधन नियम 2024 पर रोक लगाने की मांग को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
(India) नागरिकता संशोधन कानून और नागरिकता संशोधन नियम 2024 पर रोक लगाने की मांग को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, CAA के खिलाफ 237 याचिकाएं दाखिल की गई हैं | इनमें से 20 याचिकाओं में कानून पर रोक लगाने की मांग की गई है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ कर रही है | इसमें सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं | मामले को लेकर आखिरी सुनवाई 19 मार्च को हुई थी | तब कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था | कोर्ट ने सरकार को 3 हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था | पीठ ने कहा था कि केंद्र सरकार 8 अप्रैल तक हलफनामा दाखिल करे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।