दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से झटका,हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से झटका, हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड को सही ठहराया | दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हमारे सामने पर्याप्त सबूत पेश किए | हमने ऐसे बयान देखे जिनसे पता चला कि पैसा गोवा चुनाव के लिए भेजा गया था। शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था | साथ ही साथ 22 मार्च को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था | राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेजा था, जिसे बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था | 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था | अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 9 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।