राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े तस्करों के खिलाफ राजस्थान एसओजी ने कार्रवाई तेज की
(India) राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े तस्करों के खिलाफ राजस्थान एसओजी ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजस्थान एसओजी ने एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी देवीलाल पाटीदार को चित्तौड़गढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। एसओजी अधिकारी आरोपी से मुख्यालय में पूछताछ कर रहे है। एसओजी अधिकारियों के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के सदर थाना पुलिस ने बीते दिनों कार्रवाई को अंजाम दे ट्रक में रखी 17 क्विंटल 52 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया था। इस मामले की जांच एसओजी की ओर से की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी देवीलाल पाटीदार ने ही आरोपी राजू खिलेरी और बीरबल विश्नोई को ट्रक में 85 कट्टो में 17 क्विंटल 52 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरवाया था। माना जा रहा है कि प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए गए आरोपी देवीलाल पाटीदार से पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर कई और खुलासे सामने आ सकते है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।