दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाद,सुप्रीम कोर्ट में अपनी गुहार लगाई
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट अब सुप्रीम कोर्ट में अपनी अर्जी लगाई | अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है जिसने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति अनियमितता मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह याचिका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर है और अर्जेंट है | गिरफ़्तारी का आधार ऐसे दस्तावेज़ थे जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता | सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- हमें ईमेल करें और फिर हम इस मामले पर प्रकाश डालेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।