क्या बिहार में आरजेडी के M-Y समीकरण में भाजपा सेंध लगा चुकी है ?
(India) बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज़ हो गयी है, एक तरफ NDA प्रचार- प्रसार कर रही है वहीं दूसरी तरफ INDI गठबंधन। कहा जा रहा है की बिहार में इसबार जातीय समीकरण फेल हो गया है, जिसको लेकर लोकसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आ सकते है। आरजेडी का M-Y (मुस्लिम-यादव) समीकरण अब अक्षुण्ण नहीं रहा। उसमें भाजपा सेंध लगा चुकी है। भाजपा तीसरी बार परचम लहराने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान में है। वहीं दूसरे दलों, खासकर आरजेडी को भी अपने समीकरण पर भरोसा है। तभी तो तेजस्वी यादव चौंकाने वाले परिणाम की बार-बार बात कर रहे हैं। पर, पिछले अनुभव तो यही बताते हैं कि विपक्षी दलों के लिए इस बार भी कोई करिश्मा करना आसान नहीं होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।