प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। उनकी गया और पूर्णिया में दो जनसभाएं होंगी। गया के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पूर्णिया में उनकी सभा होगी। प्रधानमंत्री गया में एनडीए के लिए हम सेक्युलर से उम्मीदवार जीतन राम मांझी के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके बाद वे पूर्णिया के लिए रवाना हो जायेंगे। 16 अप्रैल को पीएम 12.45 बजे पूर्णिया के रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे। पूर्णिया में होने वाली जनसभा में प्रधानमंत्री एनडीए से जदयू के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। प्रधानमंत्री 10 साल बाद मंगलवार को पूर्णिया पहुंच रहे हैं। पूर्णिया के अलावा कटिहार के जदयू प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।