कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अगरतला में रोड शो में हिस्सा लेंगी
(India) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 16 अप्रैल को अगरतला में रोड शो में हिस्सा लेंगी….दो लोकसभा सीट त्रिपुरा पश्चिम और त्रिपुरा पूर्व के विपक्षी गुट इंडिया के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित किए जाने वाले रोड शो राज्य की राजधानी के लगभग सभी अहम जगहों को छूने वाला है। पश्चिमी त्रिपुरा लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा और पूर्व सीपीआई (एम) विधायक राजेंद्र रियांग पूर्वी त्रिपुरा लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार हैं। पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट के लिए चुनाव और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उप-चुनाव 19 अप्रैल को होंगे, जबकि त्रिपुरा पूर्व संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को होना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।