(India)
राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस है । 16 अप्रैल 1949 को रियासतों की पुलिस को एकीकृत कर राजस्थान पुलिस की स्थापना की गई थी। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर हर साल राज्य स्तरीय , रेंज और जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस औपचारिक तौर से ही मनाया जा रहा है । डीजीपी यूआर साहू ने आचार संहिता के चलते पुलिस मुख्यालय, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट सहित सभी रेंज कार्यालय, जिला एसपी कार्यालय , पुलिस प्रशिक्षण संस्थान और यूनिट्स में केवल औपचारिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है । चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद जून महीने में राजस्थान पुलिस दिवस के पारम्परिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान राज्य के गठन के बाद राजस्थान पुलिस का एकीकरण 16 अप्रैल, 1949 को तत्कालीन महामहिम राज्य प्रमुख द्वारा राजस्थान पुलिस (एकीकरण) अध्यादेश 1949 के माध्यम से किया गया था। इस कारण से 16 अप्रैल का दिन राजस्थान पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।