(India)
भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर बुधवार शाम 5 बजे से थम गया | जिसके तहत किसी भी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी | जबकि 19 अप्रैल शाम 6 बजे तक ड्राई डे रहेगा | उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं | 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के 11,729 बूथों में से 718 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है | पहले चरण में उत्तराखंड (5): टेहरी गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल-उधम सिंह नगर, हरिद्वार और पौडी गढ़वाल। जबकि आज बाकी बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी | उत्तराखंड में मतदान के लिए 15,000 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं | जिनमें 55,000 से ज्यादा मतदान अधिकारियों के कंधों पर मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी होगी | वहीं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश के सभी 11,729 बूथों पर 65 कंपनियां फोर्स, पीएससी, और 15,000 होमगार्ड जवानों को भी तैनात किया गया है | इसके अलावा 5,000 से ज्यादा बूथों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।