कर्नाटक में MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी
(India) कर्नाटक के हुबली में बी. वी. भूमरद्दी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 वर्षीय बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसी कॉलेज के ड्रॉपआउट छात्र फैयाज खोंडुनाईक (23) ने नेहा की गर्दन और पेट समेत शरीर पर चाकू से सात बार वार किया।बी. वी. भूमरद्दी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीवीबीसीईटी), बोलचाल की भाषा में बीवीबी कॉलेज, हुबली-धारवाड़, कर्नाटक, भारत में एक निजी विश्वविद्यालय है।घटना को गर्ल्स कॉलेज परिसर में अंजाम दिया गया | मृतक का नाम नेहा हिरमत है | आरोपी नेहा के कॉलेज का छात्र है | उसका नाम फैयाज बताया गया है | घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें फैयाज लड़की पर चाकू से हमला करता नजर आ रहा है | हत्या के बाद वह फरार हो गया | लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा स्थानीय पार्षद निरंजन हिरमत की बेटी थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।