पृथ्वी दिवस 2024 को "ग्रह बनाम प्लास्टिक" की थीम के साथ मनाया जा रहा
(India) आज विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 2024 के पृथ्वी दिवस को “ग्रह बनाम प्लास्टिक“ की थीम के साथ मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस हर साल मनाने के पीछे मकसद यह है की पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई योजनाएं बनाई जा सके और पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाकर मानव जीवन के अनुकूल बनाया जा सके।पृथ्वी पर मानव के साथ जीव जंतु और पादप जगत के जीवन के लिए उपलब्ध उपयुक्त एकमात्र ग्रह पृथ्वी पर आज जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापवृद्धि के मुद्दों पर विश्व स्तर पर वैज्ञानिकों द्वारा जाहिर चिंता को गंभीरता से लेते हुए आज पृथ्वी के पर्यावरण संरक्षण को प्रमुखता प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। इस साल पृथ्वी दिवस 2024 की थीम “ग्रह बनाम प्लास्टिक“ है, इस थीम का उद्देश्य पृथ्वी पर बढ़ते प्लास्टिक प्रदुषण के बारे में आमजन को जागरूक करना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।