गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से  भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीते
(India) गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीते | साथ ही साथ गुजरात में कांग्रेस को झटका, सूरत सीट से उम्मीदवार नीलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द हुआ जिससे भाजपा को निर्विरोध सूरत लोकसभा शीट मिली | पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के चेहरे पर ख़ुशी नजर आयी | गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन पत्र अवैध हो जाने के बाद वह अब सूरत लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे | बीजेपी ने प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाए थे | सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद बाकी 8 उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी निर्विरोध जीत गई है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।