(India)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को अरेस्ट किया था। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की कस्टडी पर राउज एवेन्यू कोर्ट मंगलवार 23 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। इसके बाद 23 अप्रैल तक उनकी कस्टडी बढ़ा दी गई थी। केजरीवाल शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि बार-बार समन भेजने के बावजूद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जांच में शामिल नहीं हुए | इसलिए ईडी के पास दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार करना ही एकमात्र विकल्प बचा था | ईडी ने हमारे सामने पर्याप्त सबूत पेश किये हैं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।