प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे इन दो दिनों में 3 बड़ी चुनावी सभा करेंगे। आज PM की जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और धमतरी में सभा होगी। वहीं, अगले दिन यानी 24 अप्रैल को सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा को संबोधित करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मंगलवार को पीएम मोदी दोपहर 1 बजे जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती के जेठा मैदान में और फिर दोपहर 3 बजे धमतरी के श्यामतराई में जनसभा को संबोधित करेंगे | जिसके बाद वे शाम को रायपुर लौटेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।