जयपुर के बगरू इलाके में घर में घुसकर महिला की गला घोंटकर हत्या की
(India) राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी | परिवार के परिजनों को महिला का शव बंद घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। महिला की हत्या के बाद अपराधी छत से कूदकर फरार हो गया | परिवार के परिजनों के द्वारा बगरू थाना पुलिस को सुचना दी | बगरू थाना ने एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करा के परिवार के परिजनों को महिला का शव सौंप दिया | थाना प्रभारी (बगरू) हरीश चंद सोलंकी ने जानकारी दी कि ढाणी लोहरवाड़ा वेदांत सिटी, बरवाल निवासी भीम सिंह की पत्नी हीरा देवी (51) की हत्या की गई है। वह यहां अपने बेटे, बहू और पोते-पोतियों के साथ रहती थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।