(India)
दिल्ली की अदालत ने कथित उत्पाद शुल्क घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी। रिमांड अवधि खत्म होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किए जाने के बाद सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष जज कावेरी बावेजा ने उनकी हिरासत बढ़ा दी। जज ने सीबीआई के जांच किए जा रहे संबंधित भ्रष्टाचार मामले में तेलंगाना एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की न्यायिक हिरासत भी सात मई तक बढ़ा दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।