(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत करने महोबा पहुंचे, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया | कैबिनेट मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की | इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का गुणगान करते हुए इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला | कौन है स्वतंत्र देव सिंह : स्वतंत्र देव सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन, प्रोटोकॉल और ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।