राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार टोंक में मतदान दलों को रवाना किया
(India) राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान प्रवीण गुप्ता गुरुवार की सुबह टोंक पंहुचे और राजकीय पीजी कॉलेज में मतदान दलों की रवानगी से पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखा और मतदान दलों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए छाया-पानी जैसी सुविधाओ का ध्यान रखना है। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि शादी जरूरी है तो मतदान भी जरूरी है |
लोक सभा चुनाव को लेकर अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को आज रवाना किया गया। सबसे पहले रेवदर उसके बाद आबू- पिण्डवाड़ा और अंतिम में सिरोही विधानसभा के मतदान दलों को भेजा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी के नेतृत्व में मतदान दल रवाना हुए। वहीं कोटा संसदीय सीट पर कुल 2413 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें साढ़े 20 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे। मतदान कराने हेतु पोलिंग कर्मचारियों की रवानगी हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।