मोदी और राहुल के भाषणों के खिलाफ की गई शिकायतों पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
(India) मोदी और राहुल के भाषणों के खिलाफ की गई शिकायतों पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस,शिकायतों में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया | चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की | चुनाव आयोग ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है | शिकायत में कांग्रेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में आरोप लगाया है कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति मुसलमानों को बांटना चाहती है और विपक्षी दल महिलाओं का मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगा | शिकायत में भाजपा ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी पर राजस्थान के बांसवाड़ा में विभाजनकारी और अपमानजनक भाषण देने का आरोप लगाया गया था|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।