लोकसभा आम चुनाव-2024 राजस्थान में दो चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ
(India) लोकसभा आम चुनाव-2024 में राजस्थान के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। राज्य में दो चरण में मतदान हुआ। द्वितीय चरण के तहत टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हुआ। प्रथम चरण के तहत 19 अप्रैल को 12 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण वाले 13 लोकसभा क्षेत्रों में अनंतिम रूप से 64.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया गया 0.49 प्रतिशत मतदान भी शामिल है। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए 4 जून मतगणना होगी। गुप्ता ने बताया कि इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2019 में 68.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। कोटा और बाड़मेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2019 के मुकाबले मतदान प्रतिशत बढ़ा है। कोटा में वर्ष 2019 में 70.22 प्रतिशत था, इस बार यह आंकड़ा 71.42 प्रतिशत हो गया है। बाड़मेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2019 में 73.3 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस वर्ष इस क्षेत्र में 74.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।