(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा के वास्को में सभा करेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और NCP अजित पवार गठबंधन की सरकार है। इससे पहले, 26 अप्रैल को मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के अररिया, मुंगेर में जनसभाएं की थीं। मालदा में मोदी ने फिर मंगलसूत्र और विरासत टैक्स की बात की। साथ ही कहा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) विदेश से एक्स-रे मशीन लाए हैं। वे पूरे देश में एक्स-रे करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।