प्रियंका गांधी आज वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी
(India) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता गुजरात में प्रचार करेंगे। प्रियंका गांधी आज वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करके प्रचार का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी पांच साल बाद गुजरात आ रही हैं। आखिरी बार मार्च 2019 में अहमदाबाद पहुंची थीं। इन दोनों नेताओं के अलावा आगामी दिनों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व मंत्री अशोक गहलोत भी गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व सांसद अभिषेक मनु सिंघवी रविवार को अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।