(India)
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के 7 दिन बाद बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का जोरदार करंट लगा है | उत्तराखंड में 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के 7 दिन बाद प्रदेश के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका देते हुए बिजली की दरों में इजाफा किया है | आयोग ने घरेलू, व्यापारिक और औद्योगिक तीनों उपभोक्ताओं के लिए बिजली के दाम बढ़ने का फैसला किया है | पिटकुल और यूपीसीएल के साथ यूजेवीएनएल ने चुनाव से पहले बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को भेजा था | लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन आयोग ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी की मंजूरी नहीं दी थी | लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार को निर्वाचन आयोग से विद्युत दरों में बढ़ोतरी की मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों का ऐलान कर दिया... बढ़ी हुई बिजली की नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी मानी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।