राजस्व संबंधी प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने कार्रवाई की
(India) राजस्व संबंधी प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने कार्रवाई की। दूदू जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका और हंसराज हल्का पटवारी के खिलाफ पी सी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिला कलेक्टर के निवास डाक बंगला दूदू और तहसील कार्यालय दूदू में एसीबी ने सर्च किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई की गई। परिवादी की फर्म के नाम से भूमि के कन्वर्जन को लेकर मिली शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के लिए रिश्वत मांगी थी। परिवादी से 25 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई थी, और सौदा15 लाख रुपए में तय किया गया। जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका द्वारा अपने डाक बंगले पर साढ़े 7 लाख रुपए मंगवाने की बातचीत रिकॉर्ड हुई। एसीबी अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।