(India)
उत्तराखंड प्रदेश में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब उपचुनाव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है | मंगलौर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी दल चुनावी समीकरण जोड़ने में जुट गए है | हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे करतार सिंह भड़ाना ने मंगलौर में अपने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर जनसभा का आयोजन किया | जनसभा को संबोधित करते हुए करतार सिंह भड़ाना ने कहा की मंगलौर के कुछ नेता मुझे मंगलौर की सेवा करने नहीं दे रहे है | लेकिन मैं वादा करता हु उपचुनाव में अगर भाजपा हाईकमान उनको मौका देती जी तो वह मंगलौर में विकास की गंगा बहा देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।