(India)
भारत में लोकसभा चुनाव चल रहा है। इस चुनावी माहौल के बीच नेताओं का बयानबाजी शुरू है। साथ ही नेताओं का दलबदलना शुरू हो गया है। वहीं लोकसभा चुनाव के बीच में दिल्ली कांग्रेस के कैप्टन अरविंदर सिंह लवली ने रिजाइन कर दिया है। लोकसभा चुनाव जैसे बड़े मैच से पहले कैप्टन के रिजाइन से पार्टी सकते में हैं। खबर है कैप्टन साहब टीम में अपनी अनदेखी से नाराज से थे। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी से गठबंधन के आलाकमान के निर्णय पर भी सवाल उठाए हैं। खास बात है कि इस इस्तीफे से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन में टेंशन बढ़ गई है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन को लेकर गतिरोध भी सामने आ गया है। अब सवाल है कि चुनाव से ठीक कुछ दिन पहले यह कलेश पार्टी को कितना नुकसान पहुंचाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।